फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस, अब तक की सबसे ठंडी रात

Tue, 17 Dec 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा में तापमान शून्य के करीब पहुंच गया है। रविवार को हिसार में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे कम तापमान है। यह तापमान सामान्य से 7.5 डिग्री कम है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण अभी सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

हाड़कंपा देने वाली सूखी ठंड ने अपने तेवरों को भीषण कर लिया है। पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट आ रही है, जिसमें रात का तापमान लगातार शून्य की ओर लुढ़क रहा है। हिसार का तापमान इस सीजन के सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 0.6 रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी से संपूर्ण मैदानी राज्यों में हाड़कंपा देने वाली सूखी ठंड के कारण हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी जिलों में कोल्ड वेव चल रही है।
हिसार में पाला जमने की स्थिति के कारण यह गंभीर शीत लहर है। लोगों को सुबह-शाम हाड़कंपा देने वाली सूखी ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। कृषि फसलों में लगातार पाला पड़ने से सरसों, सब्जियों की फसलों को नुकसान होने की आशंका है। दिन में चमकदार धूप खिली रहने से ठंड से थोड़ी राहत मिली। फिलहाल लाेगों को कोहरे से भी राहत मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर तापमान
हिसार 0.6
बालसमंद हिसार 0.7
नारनौल 1.4
सरगथल सोनीपत 1.7
महेंद्रगढ़ 1.8
सिरसा 3.5
भिवानी 3.9
रोहतक 4.2
जींद 4.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें