फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसआई समेत दो पर रिश्वत मांगने का केस दर्ज, बिचौलिया 70 हजार लेता काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने एचटीएम पुलिस थाने में तैनात एसआई महेंद्र सिंह और बिचौलिए जिले सिंह के खिलाफ एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में केस दर्ज किया है। एसीबी की टीम ने मंगलवार को आरोपी जिले सिंह को 70,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह और जिले सिंह एनडीपीएस एक्ट के तहत केस में फंसाने का डर दिखाकर एक लाख की रिश्वत की मांग रहे थे। इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपी जिले सिंह को 70,000 रुपये लेते दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो हिसार थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

::::::::::::::
पहले कब-कब दागदार हो चुकी खाकी
17 सितंबर 2024 को भिवानी एंटी करप्शन ब्यूरो ने सिवानी थाना से एएसआई गौरीशंकर को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया।
15 जून 2024 तीन पुलिस कर्मियों पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने का केस दर्ज हुआ।
21 जून 2024 को एसीबी की टीम ने अर्बन एस्टेट थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल को 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
2023 हांसी बस अड्डे के पास एसीबी ने एएसआई दयानंद को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
26 अगस्त 2023 हेड कांस्टेबल राकेश को एसीबी ने दस हजार की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें