फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: वॉयस मैसेज भेजकर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, पुलिस ने काला खैरमपुरिया दो दिन के रिमांड पर लिया

Sat, 20 Jul 2024 10:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

एसटीएफ ने गैंगस्टर काला का ऑटो मार्केट के व्यापारी किट्टू बंसल से वॉयस मैसेज भेजकर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अदालत से रिमांड मांगा। इस पर अदालत ने उसे 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन
Kala Khairampuria - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टॉस्क फोर्स ने महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग करने व 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गैंगस्टर काला खैरमपुरिया को 6 दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया। इस दौरान अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। इस पर एसटीएफ ने गैंगस्टर काला का ऑटो मार्केट के व्यापारी किट्टू बंसल से वॉयस मैसेज भेजकर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में अदालत से रिमांड मांगा। इस पर अदालत ने उसे 2 दिन के रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन


एसटीएफ ने आरोपी काला से 6 दिन के रिमांड के दौरान उसकी निशानदेही पर झज्जर से 3 पिस्टल, 1 राइफल, 3 मोबाइल व 107 कारतूस बरामद किए हैं। हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने, धमकी समेत अन्य मामलों में हिसार के अलावा फतेहाबाद, भिवानी, गुरुग्राम, सोनीपत व दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। खरड़ के शराब ठेकेदार विकास उर्फ केसी की गोलियां मारकर हत्या करने, राजली के शराब ठेकेदार जयसिंह के घर पर गोलियां चलाने, गोहाना के मातूराम हलवाई की दुकान के आगे फायरिंग कराने, दिल्ली के राजौरी गार्डन में अमन की गोलियां मारकर हत्या कराने के मामले में पुलिस को काला खैरमपुरिया की भूमिका का पता चला था।

पुलिस गिरोह के 3 शूटरों को कर चुकी ढेर
पुलिस का शिकंजा कसने पर काला खैरमपुरिया कई साल पहले गुरुग्राम के पते पर फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया था। वह विदेश में बैठकर शूटरों से संपर्क रखकर व्यापारियों से फोन पर रंगदारी मांगने लगा। 24 जून को ऑटो मार्किट में महिंद्रा शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले काला गिरोह के तीन शूटरों को पुलिस ढेर कर चुकी है। पुलिस ने थाईलैंड में बैठे खैरमपुरिया को इंटरपोल की मदद से 13 जुलाई को दिल्ली एयरपोर्ट से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें