फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुसाइड नोट मिलने पर मंगेतर पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर क्षेत्र की रहने वाली युवती ने जुलाई महीने में आत्महत्या कर ली थी। अब परिजनों को 28 नवंबर को घर में सुसाइड नोट मिला। इसके बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के मंगेतर राजेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आजाद नगर की यशोदा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर बताया कि बेटी वंदना की सगाई 22 मार्च 2024 को पनिहार चक के राजेश के साथ की थी। इसके बाद बेटी की उसके साथ फोन पर बात होने लगी। बेटी वंदना ने 18 जुलाई को आत्महत्या कर ली। इत्तफाकिया कार्रवाई के बाद परिजनों ने 19 जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया था। यशोदा ने बताया कि 28 नवंबर को सफाई करते समय एक डिब्बे में एक कागज मिला। वह बेटी वंदना का लिखा हुआ है। हम उसकी लिखाई पहचानते हैं। पढ़ने पर पता चला कि यह सुसाइड नोट है, उसमें साफ लिखा है कि बेटी ने आत्महत्या की है, जिसका जिम्मेवार राजेश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें