फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम सचिव समेत 10 नामजद पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। आरटीआई कार्यकर्ता को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने गांव खांडा खेड़ी के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम सचिव सहित 10 नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस बारे में जींद निवासी विकास ने शिकायत दी थी। पुलिस ने ग्राम सचिव राजेश, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि बिजेंद्र शर्मा, संजय सिंधू, संजय सिंधु का बेटा, सोनू सैनी, राजेन्द्र सिंधू, सुभाष, बिट्टू, महेंद्र, नवीन सहित अन्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वीरवार रात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने थाने के आगे धरना दिया था।
विज्ञापन

जींद निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके साथी इटल कलां निवासी रामकेश व बीबीपुर निवासी प्रवेश साहू ने गांव खांडा खेड़ी के विकास कार्यों में धांधली को लेकर आरटीआई लगाई हुई थी। वीरवार को ग्राम सचिव राजेश ने उन्हें गांव खांडा खेड़ी में बुलाया था। ग्राम सचिवालय में उन्हें आरटीआई का जवाब देने की बात कही थी। इसी दौरान पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र उर्फ नन्ना अपने साथियों के साथ मौजूद था। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें बंधक बनाकर रामकेश पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद तीनों से कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में उन्हें नारनौंद के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया और एमएलआर कटवाई। वहीं जब शिकायत और एमएलआर लेकर थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी उमेद सिंह ने बदतमीजी की। इसके बाद आरोपियों व थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर वीरवार देर रात धरना शुरू किया था।
रामकेश और उसका एक अन्य साथी सुबह से ब्लैकमेल करने के लिए लगातार दबाव डाल रहा था। उसके साथ कोई हाथापाई नहीं की गई। उन्होंने षड्यंत्र रच कर ही यह सारी कहानी बनाई है। जिस व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है। वह घटना के समय वहा पर मौजूद भी नहीं था। - बिजेंद्र शर्मा, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, खांडा खेड़ी
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर 10 नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - उमेद सिंह, थाना प्रभारी नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें