फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर चालक ने रचा था लूट का झूठा नाटक

Fri, 06 Dec 2013 09:56 PM IST
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सिरसा में पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लूट के मामले का पर्दाफाश कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सड़क किनारे दबाए गए दो लाख 46 हजार रुपये, मोबाइल फोन और पर्स बरामद कर लिया है।

चार दिसंबर को राजस्थान के नोहर निवासी चालक मुस्ताक एक खल व्यापारी का माल लेने के लिए उससे दो लाख 46 हजार रुपये लेकर कैंटर में ऐलनाबाद आ रहा था।

रात में मुस्ताक ने ऐलनाबाद थाना में आकर शिकायत दी कि राजस्थान से ऐलनाबाद क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद उसके कैटर के आगे एक सफेद रंग की कार सड़क के बीचों-बीच आकर रूकी।

कार में चार युवक सवार थे, जिसमें से दो युवक कैंटर के अंदर घुस गए और उससे मारपीट करने लगे।

इनमें से एक युवक ने उस पर पिस्तौल लगाकर उसके पास रखे दो लाख 46 हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व पर्स छीनकर फरार हो गए।

पुलिस ने शिकायत के अधार पर लूट का मामला दर्ज करके सीमवर्ती क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। लेकिन लुटेरों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता मुस्ताक जहां लूट की बात कह रहा था, उसने अपने कैंटर को वहीं छोड़ दिया और करीब दस किलोमीटर पैदल चलकर ऐलनाबाद थाना में पहुंचा, पुलिस को उसके पैदल चलकर आने की बात नहीं जंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लुटेरों के हुलिए के बारे में भी मुस्ताक बार-बार बयान बदल रहा था। पुलिस पूछताछ में आखिरकार मुस्ताक टूट गया।

मुस्ताक ने बताया कि उसने लालच में आकर लूट की झूठी कहानी बनाई है। पुलिस ने मुस्ताक की निशानदेही पर लूट की घटना वाले स्थल से करीब दो किलोमीटर पीछे सड़क किनारे जमीन में दबाए गए दो लाख 46 हजार रुपये, मोबाइल फोन और पर्स बरामद कर लिया।

पुलिस ने लूट के मामले को रद्द करते हुए मुस्ताक के खिलाफ पुलिस को झूठी शिकायत करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें