फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामगारों के सस्ते भोजन के लिए खोलेंगे कैंटीन

Sun, 18 Sep 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
राज्यमंत्री नायब सैनी - फोटो : bureau
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में कामगारों के लिए सस्ते भोजन की कैंटीन खोली जाएंगी। पहले फूड कैंटीन जिला स्तर पर खोली जाएंगी। फरीदाबाद व गुड़गांव से इसकी शुरूआत की जाएगी। इसके बाद अन्य जिलों में कैंटीन खोलेंगे। 
विज्ञापन


श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सैनी शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि सैनी के आवास पर पहुंचे। यहां मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि फूड कैंटीन में कोई भी खाना खा सकेगा। सब्सिडी का फायदे केवल रजिस्टर्ड कामगारों को ही मिलेगा। विभाग के पास इस समय रजिस्टर्ड कामगारों की संख्या लगभग 16 लाख है। कैंटीन में कामगारों को क्या-क्या परोसा जाएगा, इसके मीनू पर मंथन किया जा रहा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट के नाम को लेकर चल रहे विवाद पर मंत्री नायब सैनी ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट में हरियाणा का हिस्सा पंजाब से भी ज्यादा है।

हम चाहते हैं कि शहीद भगत सिंह के नाम पर इसका नाम रखा जाए। करनाल रैली को फेल करने के आरोपों पर नायब सैनी ने कहा कि इनेलो खत्म हो चुकी है। सरकार को घेरने के लिए इनेलो के पास आज कोई मुद्दा नहीं है। इस कारण सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। इस अवसर पर  भाजपा प्रदेश मंत्री जवाहर सैनी, कर्ण सिंह राणौलिया, महाबीर प्रसाद, सुरेश गोयल धूपवाला, जिला पार्षद अरूण दत्त शर्मा, अनिल सैनी, सुनील वर्मा,ओमप्रकाश सैनी, मोहनलाल सैनी, मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें