फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर गिरे मिले 17 हजार रुपये, नहीं डिगा ईमान, पुलिस की सहायता से वापस लौटाए

Sun, 18 Sep 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
ईमानदारी की मिसाल - फोटो : bureau
विज्ञापन
गांव बालक के अमरदीप ने एक पूर्व रोडवेज इंस्पेक्टर के 17 हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी का उदाहरण पेश किया है। 17 हजार रुपये लौटाने में बस स्टैंड पुलिस चौकी इंचार्ज अजय कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

हुआं यू कि शुक्रवार को ऋषि नगर निवासी रिटायर्ड रोडवेज इंस्पेक्टर भीम सिंह घर से कुछ कागजात फोटोस्टेट करवाने के लिए निकले थे। उनके पास 17 हजार रुपये की राशि भी थी, जिसे उन्होंने जेब में डालने का प्रयास किया। लेकिन वो जेब की जगह नीचे गिर गई। यह नकदी वहां से गुजर रहे बालक गांव निवासी अमरदीप को मिल गई। अमरदीप ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बस स्टैंड पुलिस चौकी जाकर इस बात की जानकारी चौंकी इंचार्ज अजय कुमार को दी।

अजय कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दुकानदारों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। एक दुकानदार ने बताया कि एक व्यक्ति पैसों के बारे मे पूछ रहा था, जिसका नाम भीम सिंह है। इसके बाद भीम सिंह का पता लगाकर उसे बस स्टैंड स्थित चौकी में बुलाया गया। पूछताछ कर खोई हुई धनराशि उसे वापस कर दी गई। अमरदीप ने विनम्रतापूर्वक इनाम लेने से भी इंकार कर दिया। अमरदीप ने बताया वह ऋषि नगर स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान से परीक्षा की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरदीप नामक युवक ने 17 हजार रुपये वापस कर ईमानदारी का परिचय दिया है।
- एएसआई, अजय कुमार, बस स्टैंड पुलिस चौकी, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें