फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विकास के वादे कर जातीय समीकरण निकाल रहे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिवानी मंडी। नगर पालिका चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे प्रत्याशी भी विकास के दावे कर रहे हैं। इसके अलावा चुनाव प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर विकास के वादे कर लोगों को लुभा रहे हैं। सिवानी मंडी में अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि पार्षद पद के लिए 49 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चुनाव में 16 वार्डों के कुल 15,355 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

अब देखना यह होगा कि 2 मार्च को सिवानी के मतदाता विकास को तवज्जो देंगे या फिर जातीय और व्यक्तिगत समीकरणों के आधार पर अपनी पसंद का उम्मीदवार चुनेंगे। चुनाव में प्रत्याशी अपनी हार को जीत में बदलने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क के दौरान अपनी जातीय पकड़ प्रभावशाली छवि और रसूख को ही अधिक प्रचारित कर रहे हैं। वार्डों में विकास के नारे कम सुनाई दे रहे हैं, बल्कि चुनावी समीकरण जातीय और व्यक्तिगत छवि के इर्द-गिर्द घूमते नजर आ रहे हैं। नगर पालिका चुनाव के मद्देनजर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जोरों पर है। प्रत्याशी अपने निकटतम विरोधी की कमजोरियों को उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। व्यक्तिगत हमले और राजनीतिक खींचतान अब चुनाव प्रचार का हिस्सा बन चुके हैं। इस बार सिवानी नगर पालिका में पहली बार नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें