फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रोहतक पीजीआई में होगा कैंसर मरीजों का पंजीकरण, दो कमरों में छह बेड की सुविधा

विज्ञापन
हिसार के नागरिक अस्पताल में डे कैंसर केयर सेंटर का निरीक्षण करते रोहतक की टीम के साथ स्थानीय चि
विज्ञापन
हिसार। जिला नागरिक अस्पताल में अब कैंसर से पीड़ित मरीजों का इलाज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा, लेकिन इसका पंजीकरण रोहतक पीजीआई के कैंसर विभाग में कराना अनिवार्य होगा। पीजीआई के विशेषज्ञ जांच के बाद तय करेंगे कि मरीज को किस प्रकार का कैंसर है और किस चरण में है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो कमरों में छह बेड की क्षमता वाला कैंसर डे केयर सेंटर (सीडीसीसी) बनाया गया है। सेंटर की शुरुआत चार फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर होगी। मरीजों को रोहतक पीजीआई में प्रारंभिक दो कीमोथैरेपी दी जाएगी। इसके बाद शेष कीमोथैरेपी हिसार के सीडीसीसी में दिवसीय इलाज के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी।
पीजीआई रोहतक की टीम ने सोमवार को सेंटर का निरीक्षण किया। डॉ. सुधीर अत्री और डॉ. अभिषेक सोनी ने डॉक्टरों को दिशा-निर्देश दिए ताकि मरीजों को समय पर और सुरक्षित इलाज मिल सके। निरीक्षण के बाद उन्होंने पीएमओ जिला अस्पताल डॉ. रीना जैन के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

-
इलाज और कीमोथैरेपी के लिए प्रशिक्षण लिया
डॉ. रीना जैन ने बताया कि पहले तीन बेड वाला सेंटर अब दो कमरों में परिवर्तित कर पुरुष और महिला मरीजों के लिए अलग कमरे सुनिश्चित किए गए हैं। सेंटर में मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का पर्याप्त स्टॉक भी रखा गया है। सेंटर शुरू होने से पहले डॉ. अभिषेक और डॉ. ईशान ने कैंसर मरीजों के इलाज और कीमोथैरेपी के लिए प्रशिक्षण लिया है। यह सुनिश्चित करेगा कि मरीजों को सुरक्षित और प्रभावी उपचार दिया जा सके।
-



सीडीसीसी शुरू होने से मरीजों को हिसार में ही दिवसीय इलाज की सुविधा मिलेगी। पंजीकरण और प्रारंभिक कीमोथैरेपी रोहतक पीजीआई में होगी। इसके बाद बाकी उपचार स्थानीय सेंटर में किया जाएगा। इससे मरीजों को यात्रा की परेशानी कम होगी और समय पर प्रभावी इलाज सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन

- डॉ. सपना गहलावत, सीएमओ, जिला, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें