फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच नहरों पर आरटीडीईएस लगाया ,नहरी पानी चोरी की जानकारी मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
वास्तविक समय डाटा अधिग्रहण प्रणाली से रुकेगी नहरी पानी की चोरी
विज्ञापन

जिले के पांच नहरों पर सिस्टम लगाया, किसानों को पर्याप्त मात्रा में मिल सकेगा सिंचाई के लिए पानी
हिसार। जिले की पांच नहरों में वास्तविक समय डाटा अधिग्रहण प्रणाली का इस्तेमाल किया गया है। इस सिस्टम से नहरी पानी की चोरी पर अंकुश लगेगा। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सकेगा। यह कहना उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी का।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बरवाला ब्रांच, बालसमंद सब ब्रांच, उरला डिस्टीब्यूटरी, ओल्ड सिवानी फीडर और बालसमंद डिस्टीब्यूटरी पर वास्तविक समय डाटा अधिग्रहण प्रणाली को लागू करा दिया है। यह जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से अंडर नेशनल हाइड्रोलॉजी प्रोजेक्ट (राष्ट्रीय जल विज्ञान परियोजना) के तहत वास्तविक समय डाटा अधिग्रहण प्रणाली के उद्घाटन अवसर पर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग में दी। उपायुक्त ने सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता जसमेर सिंह के साथ सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें