फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हेरोइन की ओवरडोज से गई थी बीटेक छात्र की जान, दोस्त गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। न्यू ऋषिनगर निवासी बीटेक छात्र भूपेंद्र (24) की मौत नशे की ओवरडोज से होने की पुष्टि के बाद पुलिस ने सोमवार को दो लोगों पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर अर्शदीप नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

न्यू ऋषिनगर निवासी सुनील जांगड़ा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि बेटा भूपेंद्र बीटेक कर रहा था। वह 3 अगस्त को घर पर था। सुबह करीब 11.15 बजे उसके पास दोस्त अर्शदीप का फोन आया। कॉल खत्म होने के बाद भूपेंद्र मोटरसाइकिल लेकर अर्शदीप से मिलने चला गया। दोपहर बाद तक भूपेंद्र नहीं लौटा तो परिजनों ने फोन से संपर्क का प्रयास किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। एक बार और फोन किया तो अर्शदीप नाम के युवक ने कॉल रिसीव कर अपना परिचय दिया। अर्शदीप ने बताया कि भूपेंद्र की तबीयत खराब हो गई है और वह उसे लेकर सिविल अस्पताल आया है। इसके बाद सुनील जांगड़ा तुरंत अस्पताल पहुंचे। इस बीच डॉक्टरों ने भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अर्शदीप से पूछा तो उसने बताया कि मैंने और भूपेन्द्र ने अनिल सैनी से हेरोइन का नशा लिया था। फिर न्यू ऑटो मार्किट की झाड़ियों में जाकर एक-दूसरे को नशे का इंजेक्शन लगाया। कुछ ही देर में भूपेंद्र बेहोश हो गया। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने नशे की ओवरडोज के कारण भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना पुलिस प्रभारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि अर्शदीप और नशा सप्लायर अनिल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें