फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब जिंदा लाइनमैन को मृत बता दिया डॉक्टर ने

Sat, 11 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
दिल धड़कता देख परिजन बोले जिंदा है रामदास डॉक्टर बोले ब्रेन डेड है, बचने की उम्मीद नहीं - फोटो : bureau
विज्ञापन
 एक निजी अस्पताल में भर्ती किए गए मरीज को चिकित्सकों ने मुर्दा घोषित कर दिया। बिलखते परिजनों ने सांस चलती देखी तो सीनियर डाॅक्टर से जांच की मांग करने लगे। मरीज का दिल धड़क रहा है जिस पर मरीज उसे मृत मानने को तैयार नहीं। चिकित्सकों ने उसे ब्रेन डेड घोषित किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव इंदाछोई निवासी 44 वर्षीय रामदास गांव गुल्लरवाला में एएलएम के पद पर कार्यरत है। दोपहर को बिजलीघर में किसी कार्य के लिए टोहाना आ रहा था। इस दौरान जब वह आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली को क्रॉस करने लगा तो पीछे से अचानक एक कार के आने से उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर दूर जा गिरा।

उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। निजी अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में तैनात डाॅक्टरों ने जल्दबाजी में लाइनमैन को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन


परिजनों ने मरीज का दिल धड़कता हुआ देखा तो मरीज के जिंदा होने की बात कहते हुए सीनियर डॉक्टर से जांच की बात कहने लगे। सीनियर डॉक्टर ने आकर जांच की। चिकित्सकों ने कहा कि मरीज ब्रेन डेड हो चुका है। उसके बचने के कोई चांस नहीं है। केवल उसका दिल धड़क रहा है। अगर परिजन चाहें तो किसी को हार्ट डोनेट  कर सकते हैं।  लेकिन परिजन चिकित्सकों की बात मानने को तैयार नहीं।

मरीज ब्रेन डेड हो चुका है। ब्रेन डेड वह कंडीशन होती है जब मरीज की मौत हो जाती है। उसके शरीर एक हिस्सा काम करता रहता है। इस मरीज का केवल हार्ट काम कर रहा है। अन्य हिस्से पूरी तरह से बंद हो चुके हैं। मरीज के परिजनों को समझा दिया गया है। अब बचने के कोई चांस नहीं ।
डॉ. उमेश कालडा, अस्पताल संचालक, हिसार

हमारे पास रामदास की मौत की सूचना आई थी। हम डेड बाॅडी लेने पहुंचे तो मरीज को आईसीयू में बताया गया। अभी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। मरीज के परिजन जिंदा होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, रतिया, फतेहाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें