फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जाधारियों ने खाली किया आधे से ज्यादा हिस्सा

Fri, 10 Jun 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
कब्जाधारियों ने खाली किया आधे से ज्यादा हिस्सा - फोटो : bureau
विज्ञापन
डीसीएम मिल व पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा कर मकान बनाकर बैठे लोगों ने प्रशासन के नोटिस के बाद नए स्थान पर आशियाना ढूंढना शुरू कर दिया है। 122 से ज्यादा परिवारों में से आधे से ज्यादा परिवार पलायान कर गए हैं। अधिकतर लोग आनन फानन में किराये के मकानों में जा रहे हैं।
विज्ञापन


उधर मामले को लेकर करीब 100 लोग डीसी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम निर्धारित समय तक खुद जमीन खाली कर देंगे। विवादित जमीन 13 कनाल वे किसी हालात में खाली नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर यह जमीन उनसे खाली करवाई गई तो वे भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस जमीन पर उनका 50 साल से भी ज्यादा समय से कब्जा है।

पीडब्ल्यूडी ने की पैमाइश
घर बचाओ संघर्ष समिति के प्रधान सुखदेव ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने पैमाइश की है। रोड के डिवाइडर के मध्य से 44 फीट पर निशानदेही की गई है। अभी पिछले हिस्से की निशानदेही बाकी है। तहसीलदार शुक्रवार को निशानदेही करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 10 बाई 15 व कहीं 10 बाई 20 फीट की जगह लोगों की है। यह मिल की नहीं है। कुल 13 कनाल इस जमीन को वे खाली नहीं करेंगे। बाकी जमीन को वे शांतिपूर्वक छोड़ने के लिए तैयार हैं।

लोगों ने दी जाम की चेतावनी
डीसी से मिलने के बाद मिलगेट रोड पर कब्जा कर बैठे लोगों ने रोड जाम का एलान कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस पूरी तैयारी के साथ आंसू गैस के गोले व अन्य सामग्री के साथ मौके पर तैनात हो गई।

हालांकि भीड़ एकत्रित होने से पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई। जैसे ही लोग एकत्रित होने लगे पुलिस ने एनाउंस कर दिया कि आरक्षण के चलते धारा 144 लगी हुई है। यहां पांच ग्रुप में एकत्रित होने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कुछ महिलाएं एकत्रित हुई जिन्हें महिला पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद लोग वहां से चले गए।

मकान खाली कर रहा व्यक्ति छत से गिरा, गंभीर
मिलगेट रोड पर कब्जा की जमीन पर आशियाना बनाकर बैठे एक व्यक्ति को मकान खाली करते समय गंभीर चोट लगी है। पप्पू नाम का यह व्यक्ति छत तोड़ रहा था। अचानक छत का पत्थर टूट गया। उसी पत्थर पर वह बैठा था।

वह नीचे गिर गया और पत्थर उसके सिर पर गिर गए। गंभीर अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे उपचार के लिए फिर निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

कल तहसीलदार पैमाइश करने की बात कह रहे हैं। प्रशासन मिल वालों के साथ मिला हुआ है। हमारे साथ ज्यादती होती है तो हम भूख हड़ताल पर बैठेंगे। हमारे को उजाड़ा जाएगा तो उसका क्लेम मिल मालिक व प्रशासन से लेंगे। हम हाई कोर्ट का आदेेश मान रहे हैं, मगर नाजायज कार्रवाई हमें स्वीकार नहीं। - सुखदेव, घर बचाओ संघर्ष समिति प्रधान
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें