फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार बीपीएल परिवारों को मार्च तक मिलेगा गैस कनेक्शन

Fri, 06 Jan 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से अब तक उज्ज्वला योजना के तहत 44 हजार कनेक्शन दे दिए गए हैं। करीब 21 हजार बीपीएल परिवारों को अगले तीन महीने में गैस कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इसके बाद सभी उपभोक्ताओं का केरोसिन बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सभी बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए तीन महीने का टारगेट तय किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से सभी बीपीएल परिवारों को केरोसिन दिया जा रहा है। प्रदेश को अगले तीन महीने में केरोसिन फ्री बनाने का लक्ष्य है। जिसके लिए सभी परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिया जा रहा है। अब तक करीब 61 हजार से अधिक बीपीएल कार्ड धारकों को कनेक्शन दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से उज्ज्वला योजना को शुरू किया गया था, जिसमें बीपीएल कार्ड धारकों को एलपीजी कनेक्शन देने का एलान किया गया था। अब तक 40 हजार से अधिक लोगों को इस योजना में कनेक्शन दिए गए हैं।  करीब 21 हजार लोग एलपीजी कनेक्शन नहीं ले रहे। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से ऐसे सभी लोगों को जल्द कनेक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं। मार्च के बाद इन लोगों को केरोसिन आपूर्ति बंद हो जाएगी।

सेंट्रल बीपीएल कार्ड होल्डर    43549
स्टेट बीपीएल कार्ड होल्डर    17940
जिले में कुल राशन कार्ड धारक    228955

आधार कार्ड से जुडे़ कार्ड धारक
प्रशासन की ओर से आधार कार्ड से जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। अब प्रशासन किसी भी कार्ड धारक को दी जाने वाली पूरी सब्सिडी आनलाइन भेज सकता है। उपभोक्ताओं की पूरी डिटेल कंप्यूटर पर एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती है।
विज्ञापन


सभी बीपीएल परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। आवेदकों को इस बारे में संदेश दिए गए हैं। इसके अलावा गैस एजेंसी को भी बताया गया है। मार्च तक बचे सभी 21 हजार लोगों को सभी को कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- सुभाष सिहाग, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें