एसपी हिसार पर भी लगाए आरोप
महिला बॉक्सर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री से भी मिली थी। मुख्यमंत्री ने कहा था कि 28 मार्च तक सेशन चल रहा है। मैं इस बारे में बोलूंगा। अब मुझे टॉचर्र किया जा रहा है। मेरे परिवार को झूठे केस में फंसाकर घंटों थाने में बैठाया जा रहा है। मेरे से झूठे केस में पूछताछ हो रही है, जबकि वह एफआईआर ही नहीं होनी चाहिए थी। आज मैं जमानत पर बाहर हूं। मेरा जो डेढ़ माह पुराना केस है, जिसमें आरोपी दीपक हुड्डा है, वह आज खुलेआम बाहर घूम रहा है। जिन केसों को कोई पूछता नहीं है, उस केस में मुझे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में आने वाले समय में मुझे कुछ हो जाता है या मैं मर जाती हूं तो इसका जिम्मेदार दीपक हुड्डा व एसपी हिसार होगा। क्योंकि डेढ़ माह पहले मैंने एसपी को लिखित दी थी कि मुझे इस इंसान से कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ तलाक चाहिए। इसमें कुछ लोग और कुछ उच्चाधिकारी हिसार व रोहतक के मिलकर यह चाहते हैं कि मैं डिप्रेशन में आऊं। फिर मुझे व दीपक को आमने-सामने बैठाया जाए। मुझे अटैक आए। मुझ पर और झूठे केस बनाए जाए और फिर मैं और दबाव में आऊं और दीपक को तलाक न दूं।
केस को लंबा खींचा रहा है ताकि मैं दबाव में आऊं
स्वीटी बूरा ने कहा कि मेरे केस की जांच पूरी हो चुकी है। मगर केस को महिला थाने से सिविल थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। यह बात मुझे मीडिया के माध्यम से पता चली है। यह मेरा केस है तो मुझे इस बात का पता होना चाहिए तो आप समझ सकते हैं कि क्या मिलीभगत चल रही है। इस केस को लंबा खींचा रहा है ताकि मैं दबाव में आऊं। स्वीटी ने कहा कि इसमें मेरी क्या गलती है। मेरी गलती है कि मैं एक लड़की हूं। मैंने अपने दुख को रोककर दुनिया के आगे नहीं बताया। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि मैं दुखी नहीं हूं। मैं बहुत दुखी हूं। मैं उस आदमी पर अंधा विश्वास किया। मैंने उससे एक बार कहा था कि कोई तेरे साथ हो न हो, लेकिन मैं जरूर हूं। मैंने उसे इंसान को कहां से कहां पहुंचाया और वह इंसान मुझे ऐसा सिला दे रहा है, क्या मेरी यह गलती है।
दो बार आत्महत्या का किया प्रयास