फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के कारण पांच घंटे लिया जाएगा ब्लॉक, कल कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रेलवे द्वारा भिवानी-हिसार रेलखंड के मध्य रोड अंडरब्रिज निर्माण कार्य के कारण 14 अक्तूबर को सुबह 9:50 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक पांच घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी स्पेशल रेलसेवा 14 अक्तूबर को लुधियाना से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित होगी। ऐसे में यह रेलसेवा हिसार-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धुरी स्पेशल रेलसेवा 14 अक्तूबर को भिवानी के स्थान पर हिसार स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04782, रेवाडी-बठिंडा स्पेशल रेलसेवा 14 अक्तूबर को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा भिवानी-बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04781, बठिंडा-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 14 अक्तूबर को बठिंडा के स्थान पर भिवानी स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 09791, जयपुर-हिसार स्पेशल रेलसेवा 14 अक्तूबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी। यह रेलसेवा भिवानी-हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09792, हिसार-जयपुर स्पेशल रेलसेवा 14 अक्तूबर को हिसार के स्थान पर भिवानी स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा हिसार-भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 04733, रेवाडी-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा 14 अक्तूबर को रेवाड़ी से अपने निर्धारित समय दोपहर 12:50 बजे के स्थान पर 25 मिनट देरी से दोपहर 1:15 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें