फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में वोटों की चोरी से बनी भाजपा की तीसरी सरकार : जयप्रकाश

विज्ञापन
हिसार में मीडिया से बातचीत करते सांसद जयप्रकाश -
विज्ञापन
हिसार। हिसार से लोकसभा सांसद जयप्रकाश ने केंद्र व हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार बनी सरकार वोटों की चोरी का नतीजा है। रविवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत में जयप्रकाश ने दावा किया कि जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटों की अनियमितताओं को उजागर किया, वैसे ही हरियाणा में भी बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अनुरोध करेंगे कि हरियाणा की वोटिंग प्रक्रिया की भी जांच करवाकर जनता के सामने सच्चाई लाएं। जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि हिसार लोकसभा चुनाव में वोटिंग के दिन कम मतदान दर्ज किया गया, लेकिन पांच दिन बाद अचानक वोटों की संख्या बढ़ा दी गई। उन्होंने कहा कि उस वक्त विरोध दर्ज करवाया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अब यह अंतर जनता के सामने लाया जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के सवाल उठाने के बाद आयोग ने तीन राज्यों की मतदाता सूचियां ही वेबसाइट से हटा दीं, जो गंभीर संकेत हैं। सांसद ने कहा कि एसआईआर और वोट कटने जैसे मामलों पर गंभीर बहस की जरूरत है। सरकार की जिम्मेदारी है कि इस पर विधानसभा और संसद में खुलकर चर्चा हो।
विज्ञापन

मनरेगा में काम बंद होने पर केंद्र सरकार को घेरा
केंद्र सरकार को घेरते हुए सांसद जयप्रकाश ने कहा कि मनरेगा योजना को खत्म करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से राज्यों को भेजे पत्र में साफ कहा गया है कि अब मनरेगा के तहत सड़क, श्मशान घाट, स्कूल, फिरनी, चौपाल, खेल मैदान, ग्राम सचिवालय, सरकारी भूमि की सफाई जैसे कार्य नहीं करवाए जा सकेंगे। उन्होंने इसे मजदूरों के अधिकारों पर हमला बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें