फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मेजबान लुवास ने आरटीएम विश्वविद्यालय को हराया

विज्ञापन
 लुवास में 21वीं अखिल भारतीय वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट कप में विजेता टीम को स्मृति चिह्न देते ह - फोटो : 1
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) हिसार की ओर से शुक्रवार को अखिल भारतीय वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट कप के अंतर्गत विभिन्न विश्वविद्यालयों की टीमों के बीच लीग मुकाबले खेले गए। लुवास और आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय के बीच खेले गए मैच मेजबान टीम ने जीत दर्ज की।
पहले खेलते हुए नागपुर की टीम 84 रन पर सिमट गई। इस लक्ष्य को लुवास की टीम ने मात्र 8 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
जम्मू ने लुधियाना को 115 रन से हराया : शुक्रवार को पहला मुकाबला जम्मू विश्वविद्यालय और गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, लुधियाना के बीच खेला गया। जम्मू विश्वविद्यालय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 177 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में लुधियाना की टीम 62 रन पर ऑल आउट हो गई और जम्मू विश्वविद्यालय ने मैच 115 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सोलापुर विश्वविद्यालय और मौलाना आजाद नेशनल उर्दू विश्वविद्यालय, हैदराबाद के बीच खेला गया। मौलाना आजाद विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और सोलापुर विश्वविद्यालय को 129 रन पर रोक दिया। हैदराबाद की टीम ने 17 ओवर में 7 विकेट को खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया।
पंजाबी विश्वविद्यालय की टीम ने शेर-ए-कश्मीर पर पाई विजय : तीसरे मुकाबले में महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ राहुरी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। शिवाजी विश्वविद्यालय, कोल्हापुर की टीम 18 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट कर दिया। राहुरी की टीम ने 12 ओवर में 113 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
चौथे मुकाबले में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू और पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला की टीमें आमने-सामने हुईं। जम्मू विश्वविद्यालय ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 104 रन बनाए। इस लक्ष्य को पटियाला ने 18 ओवर में पाया लिया।
विज्ञापन

पांचवें मैच में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना (पीएयू) का सामना मुंबई विश्वविद्यालय से हुआ। पीएयू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में मुंबई विश्वविद्यालय की टीम 132 रन ही बना सकी। पीएयू ने यह मैच 54 रनों से अपने नाम किया। अतिथियों ने विजेता टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें