हरियाणा में भाजपा ने भाजपा ने बिना जजपा गठबंधन के अकेले ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा अपने स्तर पर निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के अधिकतर सदस्यों ने बिना गठबंधन चुनाव लड़ने का सुझाव दिया है। नगर परिषद का चुनाव सिंबल पर लड़ने का एलान किया है।
यह कमेटी तय करेगी सिंबल पर लड़ें या नहीं...
निकाय चुनाव सिंबल पर लड़े जाएं या नहीं यह हर एक निकाय की कमेटी तय करेगी। निकाय स्तर पर पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, कमेटी का चुनाव प्रभारी, प्रदेश की ओर से तय पर्यवेक्षक, स्थानीय विधायक या 2019 में विधायक का चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी सदस्य होंगे। यह 5 सदस्यीय कमेटी जो फैसला लेगी उसे केंद्रीय चुनाव समिति अपनी हरी झंडी देगी।
राज्य सभा चुनावों को लेकर आगामी दो दिनों में संसदीय बोर्ड की बैठक में सभी से सुझाव लिए गए हैं। विधायकों, सांसदों, मंत्रियों से निकाय चुनावों को लेकर भी सुझाव लिए गए। चुनाव समिति की बैठक में निर्णय लिए जाएंगे। - मनोहरलाल, सीएम हरियाणा
सांसद अरविंद शर्मा ने किया नमन, सीएम ने स्वीकारा..
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में रोहतक सांसद अरविंद शर्मा भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश महामंत्री वेदपाल ने उनके लिए कुर्सी छोड़ दी। जिस पर सांसद अरविंद सीएम के सामने वाली कुर्सी पर बैठ गए। उन्होंने सीएम ने हाथ जोड़कर नमन किया। सीएम ने गर्दन झुकाकर मुस्काते हुए अभिवादन स्वीकारा। करीब एक घंटा बैठक में शामिल होने के बाद चाय ब्रेक हुआ तो सांसद वापस निकल गए।
राव इंद्रजीत नहीं आए...
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत बैठक में शामिल नहीं हुए। प्रदेश के सभी 9 सांसद, सभी मंत्री, अधिकतर विधायक बैठक में शामिल रहे। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर भी बैठक में नहीं आए।
हमने निकाय चुनाव जजपा से गठबंधन की बजाय अकेले लड़ने का फैसला लिया है। पार्टी ने तय किया है कि नगर परिषद का चुनाव सिंबल पर लड़ा जाएगा जबकि पालिका चुनाव बारे पार्टी की जिला इकाई फैसला करेगी। जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव प्रबंधन कमेटी ने यह निर्णय लिया है। निकाय चुनाव बारे आगामी बैठक एक जून को पंचकूला में होगी। -ओपी धनखड़, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा