फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाजपा किसान मोर्चा 12 फरवरी से 12 मार्च तक देशभर में यात्रा निकालेगा

Sat, 10 Feb 2024 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा किसान मोर्चा की ओर 12 फरवरी से 12 मार्च तक देशभर में यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के माध्यम से लाखों किसानों एवं मजदूरों से संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री एवं किसान मोर्चा के हरियाणा प्रभारी शैलाराम सहारण ने मीडिया से बातचीत में बताया कि यात्रा के दौरान केंद्र सरकार एवं भाजपा की किसान व मजदूर हितैषी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। हर जिले में पांच से अधिक गांवों में जनसंपर्क किया जाएगा। स्वतंत्रता सेनानियों, पूर्व सैनिकों, संत महात्माओं व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रशांत ढांडा ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार इस यात्रा को कामयाब बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें