फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन टेक्नोलॉजी में युवाओं के लिए शोध व रोजगार की अपार संभावनाएं : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

Sat, 10 Feb 2024 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि ड्रोन टेक्नोलॉजी में युवाओं के लिए शोध व रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। पूरी दुनिया में इस टेक्नोलॉजी पर तेजी से कार्य हो रहा है। प्रो. नरसी राम बिश्नोई जीजेयू और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र (एनआईटी) के सौजन्य से विश्वविद्यालय में ‘ड्रोन टेक्नोलॉजी एंड एप्लीकेशंस’ विषय पर आयोजित बूट कैंप के समापन समारोह को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर एनआईटी कुरुक्षेत्र से प्रो. लीलीदेवान, विश्वविद्यालय के डीन एफईटी प्रो. संदीप आर्य, बूट कैंप के को-ऑर्डिनेटर प्रो. पुनीत कत्याल व प्रो. मुनीष गुप्ता भी मंच पर उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रोनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित था। प्रो. पुनीत कत्याल ने बताया कि इस बूट कैंप में विश्वविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रोनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और जियो-इंफोर्मेटिक्स विभाग के 98 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें