फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barwala BJP Rally: बीरेंद्र सिंह बोले -दुष्यंत चौटाला एंड पार्टी से जल्द छुटकारा पा लो, रोज नुकसान हो रया सै

Fri, 30 Jun 2023 06:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार/बरवाला (हरियाणा)

सार

बरवाला में आयोजित गौरवशाली भारत रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने पूर्व सीएम हुड्डा और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा। वहीं  केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक पर जुबानी हमला बोला। कहा कि छुटा हुआ कारतूस है। 
विज्ञापन
बरवाला में भाजपा की रैली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधा। बीरेंद्र सिंह ने मंच पर बैठे नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि दुष्यंत चौटाला एंड पार्टी से जल्द छुटकारा पा लो, रोज नुकसान हो रया सै।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद को अमित शाह को दोस्त बताता है। या तो हुड्डा हमारी पार्टी में आ जा, नहीं तो अमित शाह को दोस्त कहना छोड़ दें। हुड्डा की सरकार के समय 60 हजार एकड़ जमीन कोडि़यों के भाव कॉलोनाइनजरों को भेंट कर दी थी। अगर फिर कांग्रेस सरकार आगी तो किसानों का बड़ा नुकसान हो जाएगा। वे शुक्रवार को हिसार के बरवाला की कपास मंडी में आयोजित गौरवशाली भारत रैली को संबोधित कर रहे थे।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने पूर्व राज्यपाल को उड़नतश्तरी बताते हुए कहा कि ये छुटा हुआ कारतूस है। जो हमारा नहीं हो सका, आपका क्या होगा, जब तक राज्यपाल था एक शब्द कभी नहीं बोला। ये तो आग लगाने आते हैं। कुछ लोगों ने हरियाणा का भाईचारा खराब करने का टेंडर ले रखा है। बालियान ने कहा कि कृषि मंत्री जेपी दलाल ने दुखती रग छेड़ दी।
विज्ञापन


यूपी से आने वाले यशपाल मलिक ने तो अब आना बंद कर दिया। राकेश टिकैत का नाम लिए बिना कहा कि खाप चौधरी के ही परिवार से मैं आता हूूं। उनके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलूंगा। उनसे बातचीत दूसरे ढंग से करेंगे। देश में जाति की राजनीति खत्म होगी। हरियाणा में जाति की राजनीति शुरू होगी। एक जाति से समाज से कभी राजनीति नहीं होती।

एक जाति से सरपंच भी नहीं बन सकता। इन उड़नतश्तरियों से सावधान रहो। जो बार-बार उड़कर हरियाणा में आ रही हैं। कहीं कुछ मामला हो आंदोलन हरियाणा में होता है। सूरजमुखी का भाव हरियाणा में सबसे अधिक होने पर भी यहां रेट बढ़ाए गए। सूरजमुखी के रेट पर पंजाब को भी देख लो उससे तो पूछ लो कितने हैं, वहां के लोगों ने भी चाव से सरकार बनाई थी।

सड़क, पानी और सीमा की सुरक्षा बढ़ाई
केंद्रीय मंत्री बालियान ने कहा कि 67 साल में 91000 किलोमीटर लंबे हाईवे बने थे। अब 9 साल में 60 हजार किलोमीटर बने। दस हजार गांवों में जल पहुंचाया। वर्ष 2024 तक ऐसा कोई घर नहीं बचा जहां टैंक नहीं आया। पहले तो देश में कौने-कौने में बम फटते थे। अब यहां बम फूटा तो दूसरा बम फोड़ने वाले पर ही फूटेगा। चीन हो या पाकिस्तान मजबूत सुरक्षा नीति अपनाई है। एक गोली उनकी ओर से चलेगी तो यहां से 10 चलेंगी।

जेपी दलाल बोले-बालियान साहब, अपने आलां न डाटो
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि बालियान साहब, आप अपने आलां न डाटो। इननै साल भर म्हारे बॉर्डर घेरे राख्ये। म्हारी प्रगति में बाधा डाली। पहल्यां आपने यशपाल मलिक फिर राकेश टिकैत भेज दिया। ईब सतपाल मलिक भेज दिया। उनको रोको, इनकी जो मान करवानी है वहीं पर कर दयांगे। जब भी दिल करता है यहां आकर टोल पर बैठ जाते हैं।

अमेरिका ऐसे झुका, जैसे बाप-दादा के सामने झुकता है
ओपी धनखड़ ने कहा कि पहले अटलजी ने किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा शुरू की। अब प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में पशु क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिल रही है। संजीव बालियान को कृषि व पशुपालन मंत्री की बड़ी भूमिका सौंपी। अमेरिका हमारे पीएम नरेंद्र मोदी के सामने ऐसा झुका जैसे कोई अपने बाप-दादा के सामने झुकता है। उन्होंने कहा कि धारा 370 ऐसी टूट गई जैसे बरवाला की रैली में सीता स्वयंवर में धनुष टूट गया हो। ड्रोन का सौदा किया है जो 2000 किलोमीटर दूर तक बमबाट कर सकेगा।

मैंने 42 साल में कांग्रेसियों को तोल राखे हैं
बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि मैंने कांग्रेसियों को 42 साल तोल रखा है। कांग्रेस में माल तो वही है। अच्छा माल तो बीजेपी में आ गया, बाकी तो सारा वही है। गलतफहमी का शिकार मत होना। यह कभी आपके नहीं हो सकते। जब कांग्रेस की सरकार में वित्तमंत्री था तो मेरे पास रिलायंस के बड़े मालिक ने कहा था 25 हजार एकड़ जमीन दिलवा दो। मैंने विरोध किया था। मैंने कहा किसान तो दो फुट जमीन के लिए अपने भाई पर कस्सी चला देते हैं।

60 से ज्यादा एमएलए मत बना देना, ऐसी व्यवस्था करो चंडीगढ़ में काम बनें
बीरेंद्र ने सिंह ने अपनी ही सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इंफ्रास्ट्रक्टर तो बना लिया लोग चंडीगढ़ जाते समय तो खुश हो जाते हैं। कुछ ऐसा करो कि वहां से आते हुए भी खुश हों। उनके काम हों। तभी अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा भी होगा। नेताओं को कमजोर व मतदाता को मजबूत करना है। 60 एमएलए से ज्यादा मत बनाना। 30 विपक्ष के बना दो ताकि दबाव रहे। धनखड़ साहब तो मुझे वरिष्ठ नेता बता रहे हैं और हमारे गठबंधन का साथी मुझे प्राइमरी मेंबर कहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें