फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर के बाहर खड़ी बाइक, स्कूटी और साइकिल को लगाई आग

Mon, 05 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 1-4 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर के बाहर खड़ी बाइक, स्कूटी और साइकिल को आग लगा दी गई। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अख्तर अली ने पड़ोसी श्रवण पर वाहनों में आग लगाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। एचटीएम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 1-4 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अख्तर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ऑटो मार्केट में मिस्त्री है। उसका पड़ोसी श्रवण 24 अप्रैल को मकान का सामान शिफ्ट करने के लिए कार मांगने आया था। अख्तर ने बताया कि उन्होंने श्रवण को कार दे दी। वह 24 को रात तक वापस नहीं आया। उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन बंद मिला। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कार चलाने वाले चालक सिकंदर के बारे में जानकारी मिली। जब सिकंदर से बात की तो उसने बताया कि कार हरिद्वार के जमालपुर में खड़ी है। सिकंदर को साथ ले वहां जाकर 4 मई को कार लेकर आया। उस समय श्रवण अपने घर में था। उसने रात करीब एक बजे घर के बाहर खड़ी बाइक, स्कूटी और साइकिल में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें