फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, एक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। खैरमपुर-कोहली रोड पर ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गांव कालीरावण की एक फैक्टरी में कार्य करता था और गांव भाणा में ढाणी में रहता था। पुलिस ने मृतक के बुआ के बेटे के बयान के आधार पर ट्रक चालक को नामजद करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सेक्टर 1-4 हिसार निवासी श्यामसुंदर ने बताया कि वह हिसार में प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। गांव भाणा निवासी इंद्र सिंह उसके मामा का बेटा है। वह शादीशुदा है व उसके 2 बच्चे हैं। 19 मई को शाम करीब साढ़े 5 बजे वह अपनी बाइक पर सवार होकर फैक्टरी में काम करन के लिए जा रहा था। उस दौरान गांव खैरमपुर-कोहली रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया और ट्रक का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। घायल अवस्था में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। श्यामसुंदर ने बताया कि ट्रक को पंजाब के मोगा जिले के सदोकी निवासी बंत सिंह चला रहा था। उसने कहा कि लापरवाही से ट्रक चलाने के कारण उसके भाई इंद्र सिंह की मौत हुई है। पुलिस ने श्यामसुंदर के बयान के आधार पर बंत सिंह को नामजद करते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें