फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 22 से

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09215, बांद्रा टर्मिनस-हिसार साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा 22 फरवरी से अग्रिम आदेशों तक बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:30 बजे हिसार पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार गाड़ी सख्या 09216, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट रेलसेवा 23 फरवरी से अग्रिम आदेशों तक हिसार से प्रत्येक मंगलवार को दोपहर बाद 3:10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर बाद 3:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह रेल सेवा बीकानेर मंडल के स्टेशनों पर बांद्रा टर्मिनस से आने में रतनगढ़ सुबह 9:15 बजे , चूरू 10:10 बजे व सादुलपुर में 11:15 बजे पहुंचेगी तथा वापसी में हिसार से सादुलपुर शाम 4:15 बजे, चूरू शाम 5:05 बजे व रतनगढ़ में शाम 6:25 बजे पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, आणंद, नाडियाड, अहमदाबाद, साबरमती, महेसाना, सिद्धपुर, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड जं., पाली मारवाड़, जोधपुर, मेडता रोड, डेगाना, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें