फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज उर्फ हनी को असलहा देने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले के एक आरोपी को हिसार चुंगी से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोहतक के श्रीनगर कॉलोनी निवासी अभिषेक के रूप में हुई हैं। अभिषेक ने हिसार के ऋषि नगर निवासी अनुज उर्फ हनी को असलहा सप्लाई किया था। उधर, दो दिन के रिमांड पर चल रहे अनुज की रिमांड वधि सोमवार को खत्म हो गई। इस पर पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि सीआईए टू हांसी की टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक हिसार की तरफ से हांसी चुंगी आ रहा है, जिसके पास पिस्तौल है। पुलिस ने नाकाबंदी करके अनुज उर्फ हनी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक पिस्तौल 315 बोर, दो कारतूस व एक खोल बरामद हुआ था। पुलिस ने अनुज को न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी अनुज उर्फ हन्नी ने में बताया कि वह अभिषेक से ही असलाह लेकर आया था और उसने ही शोरूम मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का षड्यंत्र रचने और फोटो स्टूडियो मालिक से रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें