फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हांसी में सुखसागर सिंह तो मोठ करनैल में बलविंद्र सिंह खालसा रहे आगे

Mon, 20 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में मतदान के बाद खुश नजर आए सिख मतदाता सरदार सतवंत सिंह घई व सरदार हर्षदीप सिंह गांधी। 
विज्ञापन
हांसी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के पहली बार चुनाव हुए। वार्ड 29 में शामिल हांसी व मोठ करनैल में मतदान के लिए एक-एक बूथ बनाया गया। मतगणना में हांसी से सुखसागर सिंह तो नारनौंद के मोठ करनैल से बलविंद्र सिंह खालसा आगे रहे।
विज्ञापन

हांसी में कुल 271 में से 180 वोट डले। इसमें 77 पुरुष व 103 महिलाओं ने मतदान किया। हांसी में हरियाणा सिख पंथक दल पार्टी के उम्मीदवार सुखसागर सिंह 89 वोट लेकर प्रथम स्थान पर रहे। बलविंद्र सिंह खालसा को 54 वोट, इकबाल सिंह को 9, हरपाल सिंह को 12, केहर को एक, भूपेंद्र कौर को पांच, मनजीत सिंह को दस वोट मिले। इंद्रजीत सिंह को एक वोट भी नहीं मिला।
वहीं मोठ करनैल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 3 पर 204 में से 134 वोट डले। इसमें 77 पुरुष व 57 महिलाओं ने वोट डाले। यहां से बलविंद्र सिंह खालसा को 66 वोट मिले। इकबाल सिंह 37 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा इंद्रजीत को एक, सुखसागर को 14, हरपाल सिंह को 12, केहर को एक, मनजीत को तीन वोट मिले। भूपेंद्र कौर को एक वोट भी नहीं मिला। जानकारों के अनुसार वार्ड 29 में हांसी, मोठ लोहारी, बवानीखेड़ा, जमालपुर, सिप्पर, भिवानी, बरवाला व टोहाना का हिस्सा आता है।
विज्ञापन

यहां मतदान के लिए दोनों बूथ पर एक-एक पोलिंग पार्टी तैनात रही। मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे हुआ। सुरक्षा के तौर पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। मतदान को लेकर सिख मतदाताओं में उत्साह दिखा। मतदान के बाद शाम को दोनों मतदान केंद्रों पर मतगणना हुई। दोनों मतदान केंद्रों पर एक-एक उम्मीदवार खाता नहीं खोल पाए। हांसी में हिसार चुंगी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय में वोट डाले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें