फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर निगम फिर कराएगा 47 अवैध टुकड़ों का सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम फिर से वैध कॉलोनियों के 47 अवैध टुकड़ों को भी वैध करवाने के लिए सर्वे करवाएगा। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने निगम प्रशासन को डीटीपी वाली एजेंसी से ही सर्वे करवाने की अनुमति दे दी है। निगम उक्त एजेंसी से संपर्क कर जल्द सर्वे का काम शुरू करवाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि निगम प्रशासन ने इन अवैध टुकड़ों का खुद सर्वे करके रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी। मगर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने इस सर्वे रिपोर्ट को अधूरा बताते हुए इस पर कुछ आपत्तियां लगा दी थी।
निगम ने मुख्यालय से नए सिरे से टेंडर लगाकर सर्वे करवाने या जिला नगर योजनाकार के लिए सर्वे करने वाली एजेंसी के रेट पर सर्वे करवाने की अनुमति मांगी। साथ निगम ने लिखा था कि उक्त एजेंसी सर्वे के लिए 850 रुपये प्रति एकड़ के रेट की मांग कर रही है, जबकि उसने डीटीपी के लिए 150 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सर्वे किया था।
विज्ञापन

उन्होंने एजेंसी से इसका कारण पूछा तो उसका कहना था कि डीटीपी के लिए वर्ष 2020 में किए गए सर्वे में एरिया 20 हजार एकड़ था, जबकि निगम के सर्वे में 1200 एकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें