फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुअकबरपुर की टीम ने जीत एक लाख की सर्कल कबड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। गांव कापड़ो में शहीदों की याद में आयोजित दो दिवसीय प्रथम शहीद मेमोरियल सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम दिन डे नाइट मैच खेले गए। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बहुअकबरपुर की टीम ने सिंक पाथरी की टीम को 20-14 के अंतर से हराकर ट्राफी और एक लाख रुपये का इनाम जीता।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बास की टीम को सिंक पाथरी की टीम ने 20-16 के अंतराल से शिकस्त दी। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बहु अकबरपुर व संदलाना के बीच खेला गया। इसमें बहु अकबरपुर की टीम ने संदलाना को हरा कर के फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे व चौथे स्थान पर रहने वाली दोनों टीमों को 51-51 हजार रुपये बतौर इनाम के रूप में दिए गए। इस दौरान बहु अकबरपुर के रवि को बेस्ट रेडर और शीलू को बेस्ट कैचर चुना गया। दोनों ही खिलाड़ियों को 31-31 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। गांव के सरपंच शैलेंद्र गोयत व समाजसेवी ओमप्रकाश कापड़ो ने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान गांव के पूर्व कबड्डी खिलाड़ियों को खेल कमेटी की तरफ से कापड़ो गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रघबीर, गिरीश कुमार जैन, योगाचार्य दलशेर आर्य, रामकुमार पहलवान, सुंदर सिंह, सुखपाल, सतड़, कश्मीरी लाल, कृष्ण शर्मा, रामचंद्र व राजवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें