हिसार। हरियाणा स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप के लिए एथलेटिक्स एसोसिएशन हिसार के पदाधिकारियों, सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। एक दिवसीय हरियाणा स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप 19 दिसंबर को जिला के गांव कनोह में आयोजित की जाएगी।
एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया समन्वयक राजू कनोह ने बताया कि इस चैंपियनशिप को कामयाब बनाने, ड्यूटियां लगाने, भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। चैंपियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम के आयुक्त अशोक गर्ग उपस्थित होंगे। इस मौके पर गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स निदेशक डॉ. एसबी लूथरा, मनोज कड़वासरा, सोहन सिंह, हरपाल, कोच पवन लांबा, रामकेश पूनिया, पवन, विश्वजीत ,वीरेंद्र मौजूद रहे। संवाद