फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कबड्डी में बड़वा की टीम बनी चैंपियन, चहड़ को 16 अंकों से हराया

विज्ञापन
जीत के बाद बड़वा की टीम।  
विज्ञापन
सिवानी मंडी। बहल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उपमंडल के सबसे बड़े गांव बड़वा की टीम ने चहड़ गांव की टीम को 16 अंकों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट में बड़वा की टीम का दबदबा रहा। इस टीम ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत से ही कप्तान लक्ष्मण सिंह की अगुवाई में बड़वा के खिलाड़ियों ने खेल पर अपना पूरा नियंत्रण बना लिया था। बड़वा की ओर से कमल, वंश, प्रीत, केशव, बलदेव, प्रिंस और श्रीकांत ने ऐसा तालमेल और दमखम दिखाया कि विरोधी टीम के खिलाड़ियों के पसीने छूट गए।
टीम के कोच सुरेश बड़वा ने बताया कि खिलाड़ियों ने इस जीत के लिए महीनों तक कठिन अभ्यास किया और हर रणनीति को जमीन पर उतारने में कोई कमी नहीं छोड़ी। फाइनल मुकाबला पूरी तरह एकतरफा साबित हुआ। बड़वा की टीम ने जहां 28 अंक बनाए। वहीं चहड़ की टीम केवल 12 अंकों तक ही सीमित रह गई।
विज्ञापन

यह जीत बड़वा के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक बन गई है। जिला पार्षद मुकेश डालमिया, सरपंच पुष्पा देवी, शिवालिक युवा मंडल और द पावर ऑफ यूथ संस्था की ओर से विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें