फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए-बीकॉम की कट ऑफ 95 प्रतिशत: दाखिला नहीं होने पर डीएन कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
डीएन कॉलेज में विद्यार्थियों को समझाते प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। शहर के दयानंद कॉलेज में शुक्रवार को दूसरी ओपन फिजिकल काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग के दौरान बीए और बीकॉम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक वाले विद्यार्थियों ने दाखिला नहीं मिलने पर हंगामा कर दिया। उन्होंने महाविद्यालय का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने विद्यार्थियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें विवि प्रशासन और उच्चतर शिक्षा विभाग को भेज दी जाएंगी।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने कहा कि अभी बड़ी संख्या में मेरिट वाले विद्यार्थी भी कॉलेजों में दाखिले से वंचित है। सीटें सीमित होने के कारण दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। विद्यार्थियों ने कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग के साथ ही दो शिफ्ट में कॉलेज में कक्षाएं लगाने की मांग की। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने कहा कि दूर-दराज से यहां दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को रहने के लिए बाहर पीजी का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में कॉलेज प्रशासन हॉस्टल शुरू करवाए ताकि विद्यार्थियों को रहने में कोई परेशानी न हो।
हम सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार निर्धारित सीटों पर ही दाखिले ले सकते हैं। बीए और बीकॉम में कट ऑफ 95 प्रतिशत है। ऐसे में 90 प्रतिशत या इसके आस-पास के अंकों वाले काफी विद्यार्थियों का दाखिला कॉलेज में संभव नहीं है। हम विद्यार्थियों की मांगों को विश्वविद्यालय और उच्चतर शिक्षा विभाग को भेज देंगे। - डॉ. विक्रमजीत सिंह, प्राचार्य, दयानंद कॉलेज हिसार

डीएन कॉलेज में प्रदर्शन करते विद्यार्थी।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें