आज़ाद नगर भाईचारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल आजाद नगर थाना एसएचओ को ज्ञापन सौंपते हुए।
हिसार। आजाद नगर भाईचारा कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान इंद्राज धुंधवाल के नेतृत्व में आजाद नगर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आजाद नगर में चल रहे सीवर सफ़ाई व निर्माण कार्य के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का अनुरोध किया गया।
प्रधान इंद्राज धुंधवाल ने कहा कि आजाद नगर से गंगवा गांव तक सड़क की खोदाई की गई है। सीवरेज की नई लाइन डाली जा रही हैं। इसके चलते पूरा ट्रैफिक एक ही लेन में चलाया जा रहा है। वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते दिनभर जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में यहां ट्रैफिक पुलिस की डयूटी लगाई जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने इस क्षेत्र में वाहन तथा मकानों में चोरी की वारदात ज्यादा हो रही हैं। सर्दी के मौसम में रात की गश्त बढ़ाई जाए। रात के समय सड़क पर घूमने वाले असामाजिक तत्वों पर भी रोक लगाई जाए। इस मौके पर वार्ड नंबर 19 पार्षद सत्यवान पानू, रविंद्र चौहान, संयोजक राजीव पातड़, उपप्रधान सुभाष वर्मा, महासचिव सिकंदर सोनी, व्यापार मंडल महासचिव मनोज धानिया,मांगेराम भाकर,सुनील गोरिया आदि मौजूद रहे।