फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बना हिसार द्वितीय पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में पचास प्रतिशत लोगों ने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 4.79 लोगों के कार्ड बनाने का लक्ष्य है लेकिन अब तक 2.30 लाख लोगों ने ही आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं और 56 हजार लोगों ने इसका फायदा उठाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उन लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिनका नाम सूची में आया हुआ है। जिले में अब 63 ऐसे अस्पताल है, जहां पर आयुष्मान कार्ड के तहत मरीज अपना इलाज करवा चुके हैं। कुछ दिनों में और अस्पतालों को इस योजना के तहत जोड़ा जाएगा। नागरिक अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार 2.47 लाख आयुष्मान कार्ड बनवाकर सीएम सिटी करनाल पहले नंबर पर है। वहीं, 2.30 लाख लोगों के कार्ड बनने से हिसार सूची में दूसरे पायदान पर है।
इन अस्पतालों में मिलेगा मुफ्त इलाज
सुखदा अस्पताल, लाइफ लाइन अस्पताल, अरोग्य अस्पताल, एसएल मिडा मैमोरियल अस्पताल, वीके न्यूरो एंड ट्रामा रिसर्च अस्पताल, साई अस्पताल, भारत अस्पताल, गुप्ता अस्पताल, शक्ति न्यूरो साइंस सेंटर, गीताजंलि, आई क्यू अस्पताल, सेवासभा अस्पताल, सोनाक्षी बच्चों का अस्पताल, सपरा अस्पताल, प्रदीप कंसल अस्पताल, आधार अस्पताल, गोस्वामी अस्पताल, प्रणामी अस्पताल, सीएमसी अस्पताल, अभारी प्लास्टिक सर्जरी सेंटर, होली हैल्प अस्पताल, हिसार चिल्ड्रन अस्पताल, गर्ग अस्पताल, सोनी बर्न अस्पताल, रविंद्रा अस्पताल, जीवनश्री अस्पताल, अस्था अस्पताल, आकाश अस्पताल, शारदा अस्पताल, अरोड़ा हड्डियों का अस्पताल, मलिक अस्पताल, वरदान अस्पताल, शांति मिशन अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें