फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेद का दावा : खाना खाने के बाद टहलना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका लोहचब
विज्ञापन

हिसार। अधिकतर लोगों कि यह अवधारणा है कि शाम को खाना खाने के बाद उसको पचाने के लिए टहलना जरूरी है। मगर आयुर्वेद में इस धारणा को गलत माना गया है। आयुर्वेदिक चिकित्सक बताते हैं कि खाना खाने के बाद टहलना आपका स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। आयुर्वेदिक चिकित्सक की ओपीडी में हर रोज 15-20 मरीज मोटापा, पेट में दर्द, गैस, नींद न आना और अपच की दवा लेने के लिए आ रहे हैं। इन मरीजों का कहना है कि रात के समय खाना खाने के बाद टहलते से दिक्कत आ रही है। चिकित्सक बताते हैं कि खाना खाने के बाद अधिकतम एक घंटे तक व्रजासन करना चाहिए। जिससे खाना पचाने में आसानी होती है।

खाना खाने के तुरंत बाद घूमने से बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन
नागरिक अस्पताल के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. सुखबीर ने बताया कि खाना सीधा हमारे आमाशय में जाता है। लोगों में भ्रांति है कि अगर हम भोजन करने के तुरंत बाद घूमने निकलते हैं तो खाना पचने में आसानी होगी। लेकिन भोजन करने के बाद घूमने से हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है। जिससे हमारे शरीर की पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। जिस कारण खाना पच नहीं पाता। जिसके कारण हमारे शरीर को कई बीमारियां घेर लेती हैं। उन्होंने बताया कि भोजन करने के बाद व्रजासन करना चाहिए उसके बाद 100 मीटर तक टहले।
विज्ञापन


भोजन करने के तुरंत बाद टहलने से ये आती हैं दिक्कतें
अच्छे से नींद न आना
पेट में भारीपन
गैस बनना
वजन बढ़ना
पाचन क्रिया खराब होना

अच्छी तरह चबाकर खाए खाना, टीवी और मोबाइल का न करें प्रयोग
डॉ. सुखबीर ने बताया कि आजकल अधिकतर लोग टेलीविजन या मोबाइल देखते हुए खाना खाते हैं। जिस कारण उनका पूरा ध्यान भोजन पर करने पर नहीं रहता और वे अच्छी तरह चबाकर खाना नहीं खाते। इस कारण अपच, पेट दर्द और कब्ज की समस्या होती। इसका असर हमारी नींद पर भी पड़ता है। शाम का भोजन परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर करना चाहिए। इससे सभी अपने विचार भी साझा कर पाते हैं और भोजन भी ढंग से चबाकर खाया जाता है।
विज्ञापन


आंखें बंद करके खाने को चबाए
डॉ. सुखबीर ने बताया कि जब हम आंखों को बंद करके खाने को चबाते हैं तो हमारे मुंह में लिया गया खाना जब तक सही से चब नहीं जाता उस समय तक खाना हमारे शरीर के अंदर नहीं जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें