फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! संभलकर चलें, अब छायेगा कोहरा

विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ ही आकर्षण का केंद्र बने काले पंख वाले बगुले। खाने की तलाश में आर्य नगर के खेते म - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। पहाड़ों पर बर्फ गिरने के साथ ही मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिरने से रातें सर्द होने लगी हैं। हिसार में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सिर्फ 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम है। अनुमान है कि आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में मध्यम स्तर तक का कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, हिसार में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री कम रहा। दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से नीचे रहा। प्रदेश में सबसे सर्द हिसार की रात रही। उसके बाद नारनौल का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हिसार में शाम को सूर्यास्त के बाद मौसम ठंडा हो गया और सर्द हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया। हालांकि तापमान में गिरावट फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। वहीं, आर्द्रता 79 प्रतिशत तक होने से डेंगू और मच्छरजनित बीमारियों के पनपने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें