फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक छावनी के सामने दंपती से लूटपाट का प्रयास, कार के तोड़े शीशे

विज्ञापन
गाड़ी का टूटा हुआ शीशा। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली हाईवे पर शनिवार की देर रात शादी से लौट रहे दंपती को लुटेरों ने लूटने की कोशिश की। लुटेरों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। शोरशराबा सुनकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। दंपती ने सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में जिंदल चौक के पास एसबीआई की ब्रांच मैनेजर अंशु बादल ने बताया कि वह शनिवार रात को अपने पति डॉ. दुष्यंत बादल के साथ हांसी में एक पारिवारिक शादी समारोह में शरीक होने गए थे। शादी समारोह से देर रात हांसी से हिसार के लिए अपनी कार से लौट रहे थे।
सैनिक छावनी के गेट नंबर-4 के सामने विद्या देवी जिंदल स्कूल के नजदीक पीछे से ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। पति कार से नीचे उतरे और गाड़ी को देखने लगे। इसी दौरान एक बिना नंबर की गाड़ी हिसार की तरफ से आई। उसमें से चार-पांच युवक नीचे उतरे पहले तो मदद करने के बहाने बातचीत की। इसके बाद फिर गालीगलौज करने लगे। अंशु बादल का आरोप है कि इसी दौरान एक युवक कह रहा था कि कृष्ण हथियार निकाल। कुछ युवकों ने कार के शीशे तोड़ दिए। यह देखकर शोरशराबा मचाया तो वहां से गुजरने वाले लोग एकत्र हो गए। लोगों के पहुंचने पर लुटेरे मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें