फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार पर हमला कर सोने का कड़ा, चेन और हजारों की नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जहाजपुल के पास एक डेयरी से दूध लेने गए दुकानदार पर कुछ लोगों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर एक सोने का कड़ा, चेन और हजारों रुपये की नकदी छीन ले गए। जाने से पहले घायल और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। एचटीएम पुलिस थाना ने घायल इशू गोयल की शिकायत पर शिशपाल, सुशील, कालू, दिलबाग, कुलदीप और अन्य के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी और छीना झपटी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूध लेने के लिए गया था -
पुलिस को दिए बयान में पड़ाव चौक निवासी इशू गोयल ने बताया कि वह दुकान चलाते हैं। करीब चार पांच दिन पहले शिशपाल, सुशील, कालू, दिलबाग और कुलदीप दुकान पर आए थे और दुकान खाली करने की धमकी दी थी। अगर दुकान खाली नहीं की तो हाथ पांव तोड़ देंगे। बुधवार सुबह घर से जहाजपुल के पास एक डेयरी पर दूध लेने के लिए गया था। जब वापस घर की तरफ लौट रहा था तो रास्ते में दिलबाग, कुलदीप और अन्य ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। दाहिने हाथ पर लाठी से वारकर सोने का कड़ा निकाल लिया। सोने की चेन भी छीन ली। इसके अलावा हमलावरों ने जेब से 38 हजार 500 रुपये की नकदी निकाल ली। जाने से पहले कहा कि अभी तो ये ट्रेलर है, अगर दुकान और पड़ाव खाली नहीं किया तो तुझे और तेरे पिता को जान से मार देंगे। बाद में आसपास के लोगों ने उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच कर रहे महेंद्र सिंह ने बताया कि घायल की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें