फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अध्यापक संघ के जिला प्रधान पर हमला, कार और सामान लूटा, तीन बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
हिसार में घायल अध्यापक संघ के जिला प्रधान प्रमोद से मिलने पहुंचे संगठन के पदा​धिकारी
विज्ञापन
हिसार। आर्य नगर इलाके में वीरवार रात हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान प्रमोद जांगड़ा पर रॉड से हमला कर तीन बदमाशों ने कार, मोबाइल फोन, पर्स और बैग छीन लिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन

आजाद नगर थाना से जांच अधिकारी दलबीर सिंह के अनुसार, डोभी निवासी प्रमोद जांगड़ा ने बताया कि गोरछी गांव में उनकी ड्यूटी है। वीरवार को ड्यूटी के बाद कैमरी रोड स्थित अस्पताल से दवाई लेने आए थे। इसके बाद वह कार में सवार होकर आर्य नगर के पास अपने दोस्तों के पास चले गए। वहां बातों-बातों में देर हो गई। रात करीब दस बजे जब वह कार में गांव लौट रहे थे। बाइक पर खड़े तीन युवकों ने उनकी कार रोककर उनके पैर पर रॉड से हमला किया और कार, मोबाइल, पर्स व बैग छीनकर भाग गए।
दोस्त के घर जाकर मांगी मदद
प्रमोद ने बताया कि वह हमलावरों से बचने के लिए वह भाग कर घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित अपने अध्यापक दोस्त सुशील के घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी । सुशील ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुलाई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें