फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दोस्त की जन्मदिन पार्टी में युवक के सिर पर मारी बोतल, गर्दन पर भी किया वार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दयानंद कॉलेज रोड पर स्थित कैफे में चल रही जन्मदिन पार्टी में एक युवक ने आजाद नगर की आदर्श कॉलोनी के शिवम के सिर पर बोतल दे मारी। इसके बाद टूटी बोतल से गर्दन पर वार कर दिया। बाद में घायल को उसका दोस्त गुरमीत नागरिक अस्पताल ले गया, जहां से परिजनों ने गंभीर हालत के चलते निजी अस्पताल में दाखिल कराया।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर मोहित, संदीप और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवम ने बताया कि वह बीए पास है। दो नवंबर को दोस्त वैभव का जन्मदिन था। उसने दयानंद महाविद्यालय के पास एक कैफे में रात को पार्टी आयोजित की, वह पार्टी में शामिल होने के लिए गया था। रात करीब एक बजे किसी बात पर चंद्रलोक कॉलोनी के मोहित के साथ झगड़ा हो गया।

मोहित ने बीयर की बोतल से सिर और गर्दन पर वार किया, जिससे खून बहने लगा। घायल हालत में कैफे से बाहर निकलने लगा तो मोहित, संदीप और अन्य ने गेट बंद कर दिया। इसके बाद कैफे के स्टाफ ने दरवाजा खोला और उसका दोस्त गुरमीत उसे अस्पताल लेकर गया। गंभीर हालत के चलते बाद में शिवम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

युवक पर तेजधार हथियार से हमला

नारनौंद। गांव पेटवाड़ में शनिवार देर शाम खेलकर घर लौट रहे 18 वर्षीय युवक पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। युवक के परिजन उसको घायल हालत में हांसी के नागरिक अस्पताल में ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने हिसार रेफर कर दिया। हालांकि पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।

गांव पेटवाड़ निवासी जोरावर ने बताया कि बेटा राजू कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पढ़ता है। शनिवार शाम वह गांव के खेल मैदान में गया था। देर शाम घर लौटते समय रास्ते में कुछ युवकों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर बेटे को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल ले गए। बाद में हिसार के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। आरोप है कि राजू का एक साल पहले गांव कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था, रंजिशन उन्होंने ही हमला किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें