फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आगजनी, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उदयपुरियान मोहल्ला स्थित एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे अचानक आग लग गई। रिहायशी इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया। पड़ोसियों ने तुरंत दुकान मालिक संजय को फोन किया। इसके बाद डायल 112 और फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचित किया। सूचना मिलते ही दोनों विभागों की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद घटना की वजह जानने के लिए दुकान मालिक ने वहां लगे सीसीटीवी की फुटेज निकाली। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हेलमेट लगाए एक युवक बिना नंबर की स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर वहां आता है। हाथ में पकड़ी बोतल से पहले दुकान में ज्वलनशील तरल पदार्थ डालता है। उसके बाद माचिस से आग लगाकर मौके से बाइक सहित फरार हो जाता है। दुकान मालिक संजय का आरोप है कि ये युवक उसके मामा का बेटा है। संजय ने बताया कि उसने अपने मामा के बेटे के खिलाफ सब्जी मंडी पुलिस चौकी में शिकायत दे दी है। संजय ने बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले युवक को ध्यान से देखकर ही उसने आरोपी की पुष्टि की है। उसका कहना है कि उसके मामा के बेटे से उसका कोई विवाद नहीं है। घटना को अंजाम क्यों दिया गया। इसके बारे में पुलिस जांच में जुटी है। संजय का कहना है कि वह केबल टीवी की छतरी बेचने का काम करता है। उसने बताया कि घटना से उसे करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। संजय के अनुसार दुकान में आग पेट्रोल से लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें