फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एएसआई ने जीएम, टीएम के सामने मांगी माफी, बसों का चक्का जाम करने का फैसला टाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हांसी पुलिस चौकी में कार्यरत एएसआई रविंद्र ने रोडवेज जीएम डॉ. मंगल सैन, टीएम सुरेंद्र और साझा मोर्चा के पदाधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे चक्का जाम करने का फैसला वापस ले लिया। हालांकि इससे पहले रोडवेज कर्मचारियों ने वर्कशॉप में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और रोष जताया।
विज्ञापन

जैसे ही रोडवेज कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड की ओर जाने लगे तो रोडवेज जीएम ने साझा मोर्चा के कुछ पदाधिकारियों को अपने कार्यालय में बुला लिया। अन्य रोडवेज कर्मचारी रोडवेज जीएम कार्यालय के बाहर बैठ गए। उधर, जीएम कार्यालय में हांसी डीएसपी संजय कुमार, रोडवेज जीएम, टीएम की आपस में बैठक चल रही थी। बैठक में एएसआई रविंद्र भी मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद रोडवेज जीएम डॉ. मंगल सैन कर्मचारियों के बीच पहुंचे। इस दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि एएसआई रविंद्र ने माफी मांग ली है। कहा कि आगे से इस तरह की कोई गलती नहीं होगी। उसके बाद रोडवेज कर्मी काम पर लौट गए। रोडवेज कर्मचारियों की ओर से दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बसों का चक्का जाम किया जाना था। इस मौके पर डिपो प्रधान राजकुमार चौहान, राजबीर दूहन, अजय दूहन, अमित जागलान, सुभाष ढिल्लो, नरेंद्र सोनी, सुभाष दनौदा आदि मौजूद रहे।
यह था मामला
29 अक्तूबर को हांसी बस स्टैंड की सुविधाओं को जायजा लेने गए हिसार डिपो के महाप्रबंधक डॉ. मंगल सैन और टीएम सुरेंद्र के साथ बस स्टैंड पुलिस चौकी में कार्यरत एएसआई रविंद्र द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था। जिसकी शिकायत महाप्रबंधक ने हांसी एसपी कार्यालय में दी। मगर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे बसों का चक्का जाम करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें