फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला

Tue, 05 Nov 2024 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। फ्रांसी गांव में रंजिश के चलते दुकान से सामान लेकर घर जा रहे एक व्यक्ति पर चार लोगो ने तेजधार हथियार से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती कराया गया। पुलिस को दिए बयान में फ्रांसी निवासी अनमोल ने बताया की गांव के ही मुकेश, अमित घर के सामने बाइक तिरछी खड़ी करके गली रोक देते है जिस कारण हमारी पहले भी आपस में कहासुनी हो गई थी, जिससे उनके साथ काफी दिनों से रंजिश चली आ रही है वह रविवार शाम तो घर का सामान लेने के लिए किराना की दुकान पर गया हुआ था। जब सामान लेकर वापस घर जा रहा था तो पीछे से मुकेश, अमित व दो अन्य व्यक्तियों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगो को आते देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल को परिजनों ने मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें