फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके पर शराब पीते समय हुई बहस, युवक ने चलाई गोली, छर्रे लगने से महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। खंड के गांव दड़ौली में ठेके के ऑफिस में शराब पीने के दौरान बहस होने पर एक युवक ने गोली चला दी। गोली के छर्रे लगने से एक महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर गांव के युवक विकास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के चुरू जिले के गांव रामसरा ताल निवासी विनोद ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। गांव दड़ौली में उसका ननिहाल है। उसके मामा के लड़के स्टालियन व तारीफ ने दड़ौली शराब के ठेकों में पार्टनरशिप की हुई है। 5 अक्तूबर को वह, उसका भाई संजय, दोस्त राजेश दड़ौली आए थे। वह ठेके पर बैठककर शराब पी रहे थे। इसी दौरान राजनीतिक मुद्दे पर बातचीत करते समय बहस हो गई। शोर सुनकर स्टालियन की पत्नी उषा भी बाहर आ गई। इस दौरान विकास ने गोलियां चला दी। गोली के छर्रे लगने से स्टालियन, उषा व विनोद घायल हो गए। इसके बाद विकास ने राजेश के साथ मारपीट की फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें