हिसार। सेक्टर-15 स्थित सेंट सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्र अनमोल का चयन एसजीआई वर्ल्ड स्कूल जिमनासीड 2022 बॉक्सिंग में हो गया है। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार यह स्कूल वर्ल्ड गेम कोविड-19 के बाद सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता होगी।
इस चयन के लिए एसएफआई ने 20- 21 मार्च को नेशनल लेवल पर ट्रायल लिए गए थे। इसमें देशभर से 1200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सेंट सोफिया के छात्र अनमोल का चयन बॉक्सिंग में ट्रायल के आधार पर हुआ। अनमोल इससे पहले चौथी यूथ मेन नेशनल 2021 में खेल चुका है। खेलो हरियाणा गेम्स 2021 में इसने गोल्ड मेडल प्राप्त किया और 2022 के खेलो इंडिया में चयन हुआ। प्राचार्या वर्षा राणा ने बताया कि बॉक्सिंग में हमारे स्कूल से मनोज कुमार दो बार ओलंपिक खेल चुका है। छात्रा प्रीति बैनीवाल व पिंकी जांगड़ा इंटरनेशनल लेवल पर दिखा चुकी हैं।