फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से नाराज बेटे ने की पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव गिदड़ा में खेत में पानी लगाने का कार्य कर रहे किसान की उसके ही बेटे ने सिर में कस्सी मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन

गांव गिदड़ा के ओमप्रकाश पुत्र दूदाराम गांव में ही कुस्सर रोड पर राय साहब पुत्र सुभाष चंद्र से आधे हिस्से पर जमीन लेकर कृषि का कार्य करता था। मंगलवार सुबह वह खेत में अपने पुत्र सतबीर सिंह के साथ पानी लगा रहा था कि अचानक पानी टूट गया और उसने अपने बेटे को डांट दिया। पिता के डांटने पर उसका पुत्र सतबीर सिंह आपा खो बैठा और पानी लगाने के लिए प्रयुक्त कस्सी से अपने पिता के सिर पर वार कर दिया और फरार हो गया। सिर में कस्सी लगने से ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और बचाव के लिए शोर मचाने लगा। खेत गांव के नजदीक होने पर अचानक लोग शोर सुनकर एकत्र हो गए और उसके पास पहुंचे तो देखा कि ओमप्रकाश लहूलुहान स्थिति में खेत में घायल पड़ा था। उसे उपचार के लिए सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी साधुराम पुलिस बल के साथ खेत में पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके का मुआयना किया और घटना स्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्र किया।
विज्ञापन

बयान ----
घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। मृतक के बड़े बेटे संतोष कुमार के बयान पर सतबीर पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

- साधु राम, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें