फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूत 2.0 : अवैध कॉलोनियों में सीवर व पेयजल लाइन बिछाने के लिए सर्वे करेगा जनस्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अमरूत 2.0 के तहत जनस्वास्थ्य विभाग अवैध कॉलोनियों में भी सीवर व पेयजल लाइन बिछाने को लेकर सर्वे करेगा। शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित की गई समीक्षा बैठक में विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि बरसाती नालों के निर्माण को लेकर सर्वे का काम पूरा हो चुका है। बरसाती नालों का फाइनल टेंडर बनाकर आगामी एक सप्ताह में मुख्यालय भेज दिया जाएगा। इसके तहत मिल गेट, आजाद नगर, प्रीति नगर व पुरानी सब्जी मंडी चौक पर डिस्पोजल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने निगम प्रशासन से डिस्पोजल निर्माण को लेकर जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि अमरूत 2.0 में सरकार जमीन खरीद के लिए बजट नहीं देगी। उन्होंने कहा कि अभी पेयजल लाइन को लेकर दोबारा से सर्वे करवा रहे हैं। अगर किसी को अपने वार्ड का एरिया शामिल करवाना है तो बता दे। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने वार्ड 1 से 9 में सीवर की मुख्य लाइनों की सफाई के टेंडर भी लगा दिए हैं। बैठक में 23 में से 15 पार्षद मौजूद रहे, जिनमें पार्षद अनिल जैन, कविता केडिया, डॉ. उमेद खन्ना, भूप सिंह रोहिल्ला, जय प्रकाश, बिमला देवी, जगमोहन मित्तल, अमित ग्रोवर, प्रीतम सैनी, पिंकी नरेंद्र शर्मा, मनोनीत पार्षद सतीश सुरलिया व कैप्टन नरेंद्र शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, उदयवीर मिंटू व सुशील शर्मा शामिल रहे।
31 में से 21 किलामीटर की लाइन बिछाई गई
विभाग के एक्सईएन ने बताया कि आजाद नगर में जलघर की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है, जिसका कार्य जारी है। वहीं आजाद नगर जलघर में एक अतिरिक्त मोटर हाल ही में लगाई, जिससे सभी कॉलोनियों में पानी की सप्लाई हो सके। महाबीर कॉलोनी जलघर की सफाई करवाने का कार्य पूर्ण हो चुका है और क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। डिस्पोजल का काम भी पूरा हो चुका है। इसके अलावा शहर में 31 किलोमीटर की पेयजल लाइन बिछाने का कार्य जारी है। 21 किलोमीटर की लाइन बिछाई जा चुकी है और 10 किलोमीटर लाइन बिछाने का कार्य अप्रैल में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

अमरूत के तहत बचे हुए काम का सर्वे पूरा, मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि सातरोड व शहर के अन्य एरिया में अमरूत योजना के तहत 78 करोड़ का सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। वहीं 60 फीसद पेयजल लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। बचे हुए 40 फीसद वर्क निगम अधिकारियों ने सर्वे कर लिया है और सर्वें रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेज दी है। मुख्यालय से डीएनआईटी तैयार होकर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
1.86 करोड़ की लागत से की जाएगी अनाज मंडी की सड़कों की विशेष मरम्मत
उधर, मार्केटिग बोर्ड ने नई अनाज मंडी की सड़कों को 1.86 करोड़ रुपये का रफ कॉस्ट एस्टीमेट तैयार किया है। शुक्रवार को पार्षद कविता केडिया ने मंडी की सड़कों का मुद्दा उठाया तो बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिया है। इसके अलावा बोर्ड ने तोशाम-कैमरी लिंक रोड की चौड़ाई व मजबूतीकरण के लिए करीब 1.57 करोड़ रुपये का रफ कॉस्ट एस्टीमेट बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि इस रोड की चौड़ाई बढ़ाकर 18 फुट की जाएगी। हालांकि इस दौरान मेयर ने पार्षदों से पूछा कि क्या इस रोड को बीएंडआर को ट्रांसफर करवाना है तो पार्षदों ने कहा कि पहले इस एक बार बन जाने दीजिए। उधर लाहौरिया चौक से मिल गेट तक रोड मार्केटिंग बोर्ड से लेकर बीएंडआर को सौंप दिया है। अब बीएंडआर ही इस रोड की सुध लेगा।
अधिकारी टाउन पार्क की स्थिति स्पष्ट करें
वार्ड 15 के पार्षद प्रीतम सैनी ने कहा कि पिछले दो साल से टाउन पार्क की रिनोवेशन की मांग रख रहा हूं। अधिकारी रिपोर्ट देते है कि टेंडर लग चुका है। उसका स्टेटस बताया जाए। ऐसे में एक्सईएन ने कहा कि अभी कोई टेंडर नहीं लगा है। मेयर ने कहा कि गलत रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले अधिकारी को नोटिस जारी किया जाए। वहीं अधिकारी स्पष्ट करें कि टाउन पार्क की मौजूदा स्थिति क्या है।
बैठक में यह निर्णय भी हुए
- जिओ फाइबर बिछाने को लेकर अनुमति देने से पूर्व नगर निगम प्रशासन जन स्वास्थ्य विभाग से सीवरेज व पेयजल लाइन संबंधी मैप लेगा। उसके बाद संबंधित एजेंसी को अनुमति दी जाएगी जिससे पेयजल व सीवरेज लाइन न टूटे।
विज्ञापन

- सूर्य नगर व शिव कॉलोनी की जिन गलियों में मैनहोल बनाने हैं, उनका जेई सर्वे कर सोमवार तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
- सेक्टर 33 ओर पार्ट 14 टू में स्ट्रीट लाइट 50 फीसद लाइट बंद है। सभी को ठीक करवाया जाए।
- कैमरी रोड से तोशाम रोड तक के तीन प्वाइंट पर पत्थर होने के बाद भी रोड़े नही डाले गए है। इसकी जांच करवाई जाए।
- एचएसवीपी की मॉडल टाउन के पास 7 एकड़ अनप्लानड जमीन पर बने अवैध बाड़ों को अधिकारी तुरंत प्रभाव से खाली करवाए और रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें