अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के चौथे दिन रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। यहां सेक्टर 14 स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में आयोजित अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में प्रतिदिन लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने सपरिवार सहित शॉपिंग फेस्टिवल का आनंद लिया। शाम होते ही शॉपिंग फेस्टिवल गुलजार हो उठा। दूधिया और रंग बिरंगी रोशनी में नहाया मेले की ढलती शाम यादगार बन गई। मौज-मस्ती के आलम में संडे पूरी तरह से फन डे हो उठा। लोगों देर तक शापिंग फेस्टिवल में रहे। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिये शॉपिंग फेस्टिवल आकर्षण का केंद्र बना रहा। एक ही छत के नीचे खरीदारी और मनोरंजन के शानदार अवसर को शहरवासी अब चूकना नहीं चाहते। नतीजतन शाम होते ही बच्चे अभिभावकों से मेले में चलने की जिद करने लग जाते हैं। शॉपिंग फेस्टिवल में एक से बढ़कर एक झूले लोगों को जमकर भा रहे हैं। बच्चे तो बच्चे बुजुर्ग भी झूलों का जमकर आनंद उठा रहे हैं। मेले में मनोरंजन के साथ व्यंजनों की भरमार है। साथ ही खरीदारी के लिये ढेर सारी चीजें मौजूद हैं।
यह सब कुछ शॉपिंग फेस्टिवल में
शॉपिंग फेस्टिवल में क्रॉकरी के आइटम, प्लेट, कप, तरह-तरह के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, सजावटी सामान लोगों को जमकर पसंद आ रहे हैं। वहीं टू व फोर व्हीलर वाहन आदि की जानकारी भी मुहैया कराई जा रही है।
स्मॉट होंडा टू व्हीलर पर सपने कीजिए साकार
हिसार। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में स्मॉट होंडा टू व्हीलर पर तरह-तरह की स्कीमें हैं। डायरेक्टर आशीष यादव ने बताया कि शॉपिंग फेस्टिवल के दौरान तीन स्कीमें लांच की गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारी यदि होंडा की बाइक खरीदते हैं तो उन्हें दो हजार रुपये कैश बैक स्कीम का लाभ दिया जाएगा। दूसरी स्कीम के तहत 125 सीसी की बाइक या स्कूटर आदि फाइनेंस पर खरीदने पर इंश्योरेंस की सुविधा फ्री रहेगी। तीसरी स्कीम के तहत मेले में ड्रीम नियो, ड्रीम युगा, सीवी साइन और लीवो खरीदने पर एक हजार रुपये कैश बैक की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों स्कीमों में से किसी एक स्कीम का फायदा शहरवासी उठा सकते हैं।
मुख्य प्रायोजक
- श्रीकिसान श्यामधाम लाडवा गोशाला
सह प्रायोजक
- सिद्धेश्वर निशांत
- हिसार ऑटो मोबाइल मारुति
- डीसीसी कोचिंग सेंटर
- मारवाड़ी रसोई
- ए वन एडवरटाइजर
- केडीडी डांस क्लासेज