फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाओं के चलने से हवा में प्रदूषण घटा, एक्यूआई पहुंचा 300 से नीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हवा चलने से वातावरण में फैले प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई। इसके साथ ही एक्यूआई गिरकर 300 के नीचे पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 8 नवंबर तक प्रदेश के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश व बाकी जिलों में आंशिक बादलवाही और सीमित स्थानों पर बूंदाबांदी व तेज गति से हवा चलने की संभावना है। बता दें कि शुक्रवार को एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया था और वातावरण में प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई थी। मगर शनिवार सुबह से ही हवा के चलने से निरंतर बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर में कमी आई। हालांकि अभी भी प्रदूषण की स्थिति खराब है।
विज्ञापन

दिनभर ये रही एक्यूआई की स्थिति
समय-एक्यूआई
सुबह 7 बजे 349
सुबह 9 बजे 342
सुबह 11 बजे 325
दोपहर 1 बजे 306
दोपहर 3 बजे 291
शाम 5 बजे 279
शाम 7 बजे 263
ऐसे प्रभावित करता है एक्यूआई
0-50 न्यूनतम प्रभाव
51-100 संवेदनशील लोगों को सांस लेने में परेशानी
101-200 फेफड़ों, अस्थमा व हृदय रोग वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ
201-300 लंबे समय तक एक्सपोजर पर ज्यादातर लोगों को सांस लेने में तकलीफ
301-400 लंबे समय तक एक्सपोजर पर बहुत खराब श्वसन संबंधी बीमारी
401-500 स्वस्थ लोगों को प्रभावित करता है और मौजूदा बीमारियों वाले लोगों को गंभीर रूप से प्रभावित करता है।
हवा चलने से सुबह के समय बढ़ी ठंड
सुबह 4.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। हवा के चलने से दिन के तापमान में भी गिरावट आई। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को दिन का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस था। इसके साथ ही दिन के समय ठंड भी बढ़ गई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य की गर्मी बढ़ी, जिससे मौसम भी गर्म हो गया। मगर दिन ढलने के साथ ही फिर से ठंडी हवा अपना असर दिखाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें